KKR vs DC: दिल्ली ने कोलकाता के सामने रखा 204 रन लक्ष्य, रहाणे - एलन क्रीज पर

KKR vs DC: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders के सामने 204 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
KKR vs DC: दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। अभिषेक पोरेल ने 22 रन बनाए, जबकि साहिल ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके बाद केएल राहुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।
KKR vs DC: कप्तान अक्षर पटेल ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 25 गेंदों पर 39 रन बनाए। वहीं डेविड मिलर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाते हुए 19 गेंदों में 28 रन की उपयोगी पारी खेली। कोलकाता की ओर से सौरभ ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें पहले ही खत्म हो चुकी हैं, लेकिन टीम इस मुकाबले को जीतकर सीजन का समापन जीत के साथ करना चाहेगी।


