Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs CSK IPL 2025: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और हेड टू हेड आंकड़े

Vpb
KKR vs CSK IPL 2025: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और हेड टू हेड आंकड़े
X

KKR vs CSK IPL 2025: कोलकाता: IPL 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रहाणे ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है, जिसमें वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। सैम करन और शेख रशीद की जगह डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल को मौका दिया गया है।

KKR vs CSK IPL 2025: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी यहां अच्छी मदद मिलती है। इस सीजन में अब तक खेले गए छह मैचों में छह बार टीमें 200 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, जो इस पिच की बल्लेबाजी के लिए अनुकूलता को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में यहां हुए पांच में से चार मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता देती है।


KKR vs CSK IPL 2025: हेड-टू-हेड आंकड़े

केकेआर और सीएसके के बीच अब तक 30 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सीएसके ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि केकेआर 11 बार विजयी रहा है। ईडन गार्डन्स में खेले गए 10 मैचों में सीएसके ने छह बार बाजी मारी, जबकि केकेआर को चार जीत मिली। हालांकि, हाल के पांच मुकाबलों में केकेआर का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसमें उन्होंने तीन बार सीएसके को हराया, जबकि धोनी की टीम ने दो जीत दर्ज की।




KKR vs CSK IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हुड्डा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, एनरिक नॉर्त्जे, मयंक मारकंडे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire