Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान, रोवमैन पॉवेल की जगह मध्यप्रदेश का ये मिस्ट्री स्पिनर टीम में हुआ शामिल

KKR IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान, रोवमैन पॉवेल की जगह मध्यप्रदेश का ये मिस्ट्री स्पिनर टीम में हुआ शामिल
X

KKR IPL: नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब उसे ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले केकेआर ने मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल की जगह ली है।

KKR IPL: कौन हैं शिवम शुक्ला?

मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक सीजन खेला है। इससे पहले मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के पहले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। छह मैचों में 12 विकेट लेने वाले शिवम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट 6.2 रहा, और उनकी विविधतापूर्ण स्पिन गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। उन्हें एमपीएल में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (बॉलिंग)' के लिए नामांकित भी किया गया।


KKR IPL: महानार्यमन सिंधिया की पहल

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और एमपीएल चेयरमैन महानार्यमन सिंधिया का उद्देश्य एमपीएल को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच बनाना था। उनकी मेहनत रंग लाई, और आज एमपीएल के कारण खिलाड़ी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी जगह बना रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire