Create your Account
बीजेपी के सदस्यता अभियान से जुड़ा किन्नर समाज, भोपाल में ली पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के चलते राजधानी भोपाल सदस्यता अभियान जारी है। एमपी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने आज किन्नरों को सदस्यता दिलाई है। किन्नरों ने पहले केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और जमकर नाचे। शहर के मंगलवारा गुट के किन्नरों ने बीजेपी का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अन्य नेताओं ने किन्नर सुरैया के निवास पहुंचकर वहां मौजूद किन्नरों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर इस समुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मंगलवारा किन्नर परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।


इस मौके पर डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरीके से आम जनमानस का पार्टी पर भरोसा बढ़ रहा है उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सच होगा वही वन नेशन वन इलेक्शन पर भी उन्होंने कहा कि इससे देश को एक नई गति और दिशा मिलेगी।
बता दें कि प्रदेश में अब तक लगभग 41 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर को पूर्ण होगा। हर बूथ पर कम से कम 100 लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर टोलियां सक्रिय है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया। वहीं प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


Related Posts
More News:
- 1. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 2. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

