Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल मंडल में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान: 9 स्टेशनों पर कार्रवाई, 1549 यात्रियों से वसूला 8.66 लाख जुर्माना

भोपाल मंडल में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान: 9 स्टेशनों पर कार्रवाई, 1549 यात्रियों से वसूला 8.66 लाख जुर्माना
X

भोपाल। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। भोपाल मंडल ने 9 प्रमुख स्टेशनों पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य अवैध यात्रा को रोकना था। इस अभियान के तहत रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम जैसे स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सघन जांच की गई।

इस दौरान 10 पर्यवेक्षकों और 104 टिकट चेकिंग स्टाफ ने मिलकर यात्री निरीक्षण किया और स्टेशन के बाहर जाने वाले रास्तों को भी घेर लिया, ताकि कोई भी यात्री बिना चेकिंग के स्टेशन से बाहर न जा सके। अभियान के अंतर्गत कुल 1549 यात्रियों से जुर्माना के रूप में 8.66 लाख रुपये वसूल किए गए। इस विशेष चेकिंग के दौरान करीब 153 ट्रेनों से उतरे यात्रियों की जांच की गई, जिससे रेलवे को अवैध यात्रा पर कड़ी रोक लगाने में मदद मिली।









Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire