Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : स्कूली बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताया परिचित छात्र पर शक...

परिजन लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढने की मांग कर रहे हैं।

Raipur City News : स्कूली बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताया परिचित छात्र पर शक...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से एक स्कूली बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्ची की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहृत बच्ची के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र भी लापता है, हालांकि उसके परिवार ने अब तक गायब होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Raipur City News : अपहृत बच्ची के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उसी छात्र ने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया होगा। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2)-बीएनएस के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। अपहरण की खबर से बच्ची के परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजन लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढने की मांग कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire