Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Khalistani Terrorist Encounter: पीलीभीत में एनकाउंटर, 3 वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी ढ़ेर, AK-47 राइफल भी बरामद

Khalistani Terrorist Encounter: पीलीभीत में एनकाउंटर, 3 वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी ढ़ेर, AK-47 राइफल भी बरामद
X

Khalistani Terrorist Encounter: पीलीभीत। पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर कथित हमले के आरोपी तीन खालिस्तानी आतंकवादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स से था। उनके पास से दो एके-47 राइफलें और एक ग्लॉक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

Khalistani Terrorist Encounter: जानकारी के मुताबिक, पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। एनकाउंटर जिले के पूरनपुर इलाके में हुआ, जिसे दोनों राज्यों की पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Khalistani Terrorist Encounter: पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इलाके को घेराबंदी कर लिया गया था। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद, पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें तीनों खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire