Breaking News
:

Ketan Murder Case : विग पहनता था केतन, हकलाता भी था, पुलिस के सामने सिया ने उगले सारे राज

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case : पुणे। पुणे के लोहागढ़ किले से गिरकर हुई केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में मंगेतर सिया गोयल ने कई चौंकाने वाले राज उगल दिए हैं। उसने स्वीकार किया कि केतन विग पहनता था और हकलाता भी था, यही वजह थी कि वह उसे पसंद नहीं करती थी।


Ketan Murder Case : सिया-चेतन का अफेयर, केतन से शादी करने को मजबूर

सिया गोयल चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार की मर्जी के आगे सिया को केतन अग्रवाल से सगाई स्वीकार करनी पड़ी। फरवरी 2026 में दोनों की सगाई हुई थी और नवंबर में शादी तय थी। सिया ने पुलिस को बताया कि केतन के विग पहनने और हकलाने की वजह से वह उससे नफरत करती थी, इसलिए उसने चेतन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


Ketan Murder Case : 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मार दिया गया। पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले सिया और चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों गुप्त तरीके से हत्याकांड की आखिरी प्लानिंग करते दिख रहे हैं।


Ketan Murder Case : सिया ने रची साजिश, चेतन भी शामिल

पूछताछ में शुरू में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे, लेकिन बाद में सिया ने कबूल कर लिया कि पूरी साजिश उसने ही रची थी और चेतन भी इसमें शामिल था। सिया ने केतन से शादी न करने के लिए परिवार को नाराज नहीं करना चाहा, इसलिए उसने हत्या का रास्ता चुना।


Ketan Murder Case : पुलिस जांच जारी

केतन अग्रवाल पुणे के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन के बेटे थे। उनकी शादी में करोड़ों रुपये खर्च होने वाले थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल, कैफे मीटिंग और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us