Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Keralam Swearing-in Ceremony: केरलम में वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, 20 कैबिनेट मंत्रियों में 14 नए चेहरों को मिली जगह

Keralam Swearing-in Ceremony: तिरुवनंतपुरम। केरलम के तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Keralam Swearing-in Ceremony: केरलम में वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, 20 कैबिनेट मंत्रियों में 14 नए चेहरों को मिली जगह
X

Keralam Swearing-in Ceremony: तिरुवनंतपुरम। केरलम के तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ मंत्री पद की शपथ ली।

Keralam Swearing-in Ceremony: इस बार केरलम की नई सरकार में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें 2 महिलाओं और 2 एसटी वर्ग के मंत्रियों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के 63 विधायकों में से 12 को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Keralam Swearing-in Ceremony: कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

केरलम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire