Breaking News
:

BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा

BJP Kerala Manifesto 2026: तिरुवनंतपुरम। keralam assembly election bjp manifesto: भाजपा ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है, जिसमें महिलाओं को आर्थिक मदद,

 BJP Kerala Manifesto 2026: तिरुवनंतपुरम। keralam assembly election bjp manifesto: भाजपा ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है, जिसमें महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त एलपीजी और एम्स जैसे पांच बड़े वादे मुख्य आकर्षण हैं। तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर उपस्थित रहे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सबरीमला मंदिर और गुरुवायूर मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रबंधन में सुधार के लिए देवस्वम बोर्डों के पुनर्गठन का वादा किया गया है। इसके अलावा, सबरीमला सोना तस्करी मामले की सीबीआई जांच कराने की बात भी कही गई है, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।


keralam assembly election bjp manifesto: संकल्प पत्र में विकसित केरलम का नारा


संकल्प पत्र में भाजपा ने ‘विकसित केरलम’ का नारा देते हुए मध्यमवर्गीय और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। घोषणापत्र में महिलाओं, बुनियादी जरूरतों और बुनियादी ढांचे को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं।


keralam assembly election bjp manifesto: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता


घोषणापत्र का प्रमुख आकर्षण महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना है। पार्टी ने ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ योजना लागू करने का वादा किया है, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये करने का भी वादा किया गया है। भाजपा का मानना है कि इससे महिलाओं और बुजुर्गों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी।


keralam assembly election bjp manifesto: मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और पानी की सुविधा


महंगाई को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। ये सिलेंडर प्रमुख त्योहारों ओणम और क्रिसमस के अवसर पर वितरित किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया है। यह कदम शहरी और ग्रामीण दोनों वर्गों के लिए राहतकारी माना जा रहा है।


keralam assembly election bjp manifesto: एम्स और हाई-स्पीड रेल का वादा


स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भाजपा ने बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं। घोषणापत्र में केरल में एक एम्स स्थापित करने का वादा किया गया है, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने और तिरुवनंतपुरम व कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू करने की योजना भी शामिल है। इन परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us