Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Kerala News : गूगल मैप के कारण उफनती नदी में पहुंच गई कार, बाल-बाल बचे दो युवक...

Kerala News : केरल। उत्तरी कासरगोड जिले में ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता खोजना दो युवकों को महंगा पड़ गया।

Kerala News : गूगल मैप के कारण उफनती नदी में पहुंच गई कार, बाल-बाल बचे दो युवक...
X
Kerala News : केरल। उत्तरी कासरगोड जिले में ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता खोजना दो युवकों को महंगा पड़ गया। गूगल मैप में रास्ता देखने की वजह से उनकी कार उफनती नदी में पहुंच गया। फिर कार अचानक पानी की धारा में बहने लगी और बाद में नदी के किनारे एक पेड़ में फंस गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उनकी जान बचाई।

Kerala News : बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पल्लांची में उफनती नदी से दमकल कर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनकी कार पानी के तेज बहाव में बहकर एक पेड़ में फंस गई तो उन्होंने किसी तरह गाड़ी से निकलकर दमकलकर्मियों को अपनी लोकेशन के बारे में जानकारी दी। बाद में अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Kerala News : बचाए गए युवकों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के एक अस्पताल जा रहे थे, जिसके लिए ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके आगे बढ़ रहे थे। युवकों में से एक अब्दुल रशीद ने बताया कि ‘गूगल मैप्स’ से उन्हें आगे एक संकरी सड़क होने का पता चला, जिसके बाद वे अपनी कार लेकर गए। लेकिन वह दरअसल एक नदी थी। उन्होंने कहा कि वाहन की हेडलाइट की मदद से हमें लगा कि हमारे सामने कुछ पानी है, लेकिन हम यह नहीं देख पाए कि दोनों तरफ नदी थी और बीच में एक पुल था।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire