Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kerala CM: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद CM के नाम का किया ऐलान

Kerala CM: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद CM के नाम का किया ऐलान
X

Kerala CM: नई दिल्ली: केरल में कई दिनों से राजनीतिक हलचल जारी है जो अब थम गया है। कई बैठकों के बाद आख़िरकार कांग्रेस नतीजे पर पहुंच गई है कांग्रेस ने केरल का नया मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को चुना है। दिल्ली में बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने बताया कि वीडी सतीशन केरल के नए चीफ मिनिस्टर होंगे।

बता दें, केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद 4 मई को चुनाव के परिणाम घोषित हुए। नतीजे आने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने मुख्यमंंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है।

एक नए युग की शुरुआत होगी- वीडी सतीशन

वीडी सतीशन ने केरल के नए मुख्यमंत्री नामित होने के बाद कहा- 'एक नए युग की शुरुआत होगी, एक नए केरल की। हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाजुक है। हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। एआईसीसी के सभी नेताओं ने मुझे फोन पर बधाई दी।' केरल विधानसभा चुनाव की 140 सीटों पर कांग्रेस-नीत यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें मिली, सीपीआईएम-नीत एलडीएफ गठबंधन को 35 सीटें और एनडीए को मात्र तीन सीटों हासिल हुई।

जानिए कौन है वीडी सतीशन

सतीशन कोच्चि जिले के रहने वाले है पेशे से वकील रहे, फिर उन्होंने साल 2001 में पहली बार परवूर सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में मजबूत छवि स्थापित की। अपने तेजतर्रार व्यक्तित्व, भाषण, आंकड़ों के इस्तेमाल और विपक्ष पर तीखे हमलों के कारण वह जल्दी ही कांग्रेस के मुख्य चेहरे बन गए। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, फिर पार्टी ने उन्हें विपक्ष का नेता बनाया। जिसके बाद उन्होंने सोना तस्करी मामला, एआई कैमरा विवाद और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार पिनराई विजयन सरकार को घेरा, और अपनी अलग पहचान बनाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire