Create your Account
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर भूस्खलन ने लगाया ब्रेक, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद
Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग: सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मंगलवार शाम भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मुनकटिया से डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिर गए, जिससे दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गई। इससे केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लग गया है।
Kedarnath Yatra: जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6:30 बजे बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। गनीमत से उस समय हाईवे पर वाहन नहीं थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोक दिया गया। दो मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू है, लेकिन बारिश और अंधेरा बाधा बन रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार सुबह 7 बजे तक मार्ग बहाल हो सकता है। मंगलवार को बारिश के बावजूद 2000 श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए, जबकि 1300 यात्री दर्शन कर लौट आए।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab News : पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति पर साले ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बचाने आई महिला समेत 2 की मौत
- 2. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

