Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kedarnath Yatra: भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Kedarnath Yatra: भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे रहे हजारों श्रद्धालु
X

Kedarnath Yatra: नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हो गया, जिससे यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया।

घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की लगातार निगरानी की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीमों से पल-पल की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से बहाल किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद राहत टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 30 मिनट के भीतर पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया। इसके साथ ही यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम भी पूरी सतर्कता के साथ किया गया।

रातभर प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीमों ने लगातार निगरानी और सुरक्षा अभियान चलाया। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि 19 मई तक करीब 6.94 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire