Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
X

Kawasi Lakhma Released : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को रायपुर जेल से बाहर आए। जेल से रिहाई के बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लखमा के साथ उनके बेटे और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। यह उनके जेल में बिताए लगभग एक साल और 20 दिन के बाद की रिहाई है।

Kawasi Lakhma Released : रिहाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कवासी लखमा ने कहा, “आज मुझे जेल से बाहर आने का मौका मिला। सबसे पहले मैं सुप्रीम कोर्ट और देश की न्यायपालिका को बधाई देता हूं। मैं बस्तर के जल, जंगल और जमीन की आवाज उठाने वाला नेता हूं, और इस दौरान मेरे हौसले को बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव लगातार मेरे पास आते रहे। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। आने वाले समय में उम्मीद है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा।”

Kawasi Lakhma Released : सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को शराब घोटाले से जुड़े ED और EOW मामलों में जमानत दी है। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें अपना पासपोर्ट, वर्तमान पते और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में जमा करना होगा। साथ ही उन्हें राज्य से बाहर रहने की अनुमति नहीं होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire