Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kawasi Lakhma: कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, आगे की संभावित राजनीति पर हुई चर्चा

Kawasi Lakhma: कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, आगे की संभावित राजनीति पर हुई चर्चा
X

Kawasi Lakhma: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद बुधवार देर रात दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम और फुलोदेवी नेताम समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, तीनों प्रभारी सचिव भी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में मौजूद थे।

Kawasi Lakhma: कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद की बैठक

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से कवासी लखमा की गिरफ्तारी, पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी निकाय चुनावों पर चर्चा की गई। ईडी द्वारा लखमा की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में की गई है, जिससे कांग्रेस में हलचल मच गई है। बैठक में नेताओं ने रणनीति तैयार की और लखमा की गिरफ्तारी के असर को लेकर पार्टी की आगामी दिशा तय की। कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठन के विस्तार पर भी विचार विमर्श किया, ताकि पार्टी का असर और मजबूत किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire