Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Karva Chauth 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने करवा चौथ की दी बधाई, कहा- पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व

Karva Chauth 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने करवा चौथ की दी बधाई, कहा- पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व
X

Karva Chauth 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज करवा चौथ का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए व्रत रख रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई दी और सुख, समृद्धि व आरोग्य की कामना की।

Karva Chauth 2025: मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "करवा चौथ के पवित्र पर्व पर सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रकाश फैलाए।"

Karva Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में दांपत्य जीवन के प्रेम और समर्पण को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire