Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अच्छी खबर: नक्सल-मुक्त हुआ ये राज्य, अंतिम नक्सली लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पति भी था नक्सली

Karnataka state became Naxal-free: कर्नाटक की अंतिम नक्सली लक्ष्मी ने रविवार को उडुपी की डिप्टी कमिश्नर विद्या कुमारी और एसपी अरुण के. की मौजूदगी में बिना शर्त सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी पर तीन

अच्छी खबर: नक्सल-मुक्त हुआ ये राज्य, अंतिम नक्सली लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पति भी था नक्सली
X

उडुपी। Karnataka state became Naxal-free: कर्नाटक की अंतिम नक्सली लक्ष्मी ने रविवार को उडुपी की डिप्टी कमिश्नर विद्या कुमारी और एसपी अरुण के. की मौजूदगी में बिना शर्त सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी पर तीन केस दर्ज हैं और वह आंध्र प्रदेश में छिपी हुई थी। ये मामले 2007-2008 के हैं और ये पुलिस के साथ गोलीबारी, हमले और गांवों और छोटे शहरों में माओवादी साहित्य पहुंचाने से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी मूल रूप से कुंदापुरा तालुक के माछट्टू गांव के थोम्बट्टू की रहने वाली है।

Karnataka state became Naxal-free: बता दें कि लक्ष्मी का पति सलीम भी एक पूर्व नक्सली था, जिसने 2020 में आंध्र प्रदेश में सरेंडर कर दिया था। लक्ष्मी ने करीब 15 साल पहले अपने परिवार से संबंध तोड़ दिया था और अंडरग्राउंड हो गई थी। वह चिकमंगलुरु और उडुपी जिले में नक्सली एजेंडे को आगे बढ़ाने में सक्रिय थी।

Karnataka state became Naxal-free: इससे पहले शनिवार को चिकमंगलुरु में कोटेहंडा रवींद्र के आत्मसमर्पण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि कर्नाटक एक नक्सल-मुक्त राज्य है। इसमें यह भी कहा गया कि सीएम सिद्धारमैया ने कर्नाटक को नक्सल मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रयास करने वाले 22 पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम के लिए मुख्यमंत्री पदक की घोषणा की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire