Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Karnataka Accident: कर्नाटक नदी हादसे में 8 लोगों की मौत, दो अब भी लापता, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Karnataka Accident: कर्नाटक नदी हादसे में 8 लोगों की मौत, दो अब भी लापता, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
X

Karnataka Accident: नई दिल्ली: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बड़ा नदी हादसा सामने आया है। कर्नाटक के शिराली गांव के पास थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, करीब 14 लोग नदी में मीठे पानी की सीप इकट्ठा करने गए थे, जो स्थानीय लोगों की आजीविका का हिस्सा माना जाता है। इसी दौरान बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में कई लोग बहने लगे। कुछ लोग दूसरों को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन वे भी हादसे का शिकार हो गए। बचाव दल, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। दो लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुखद घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सिद्धारमैया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire