Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
कारगिल युद्ध को 25 साल पूरे: शौर्य स्मारक पर सीएम मोहन यादव ने शहीदों को किया नमन, बोले-आज हर भारतीय के लिए गौरव का दिन
- VP B
- 26 Jul, 2024
आज के दिन ही हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विजय पाई थी। दुर्गम पहाड़ियों पर जिन दुश्मनों का कब्जा हो गया था, उन्हें भी वापस भारत की सेना ने लिया था।
भोपाल। देशभर में आज कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ को मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जारी है। उसी क्रम में राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि वल्लभ भवन मंत्रालय के समीप बने शोर्य स्मारक पर ‘रजत जयंती महोत्सव’ का आयोजन चल रहा है, जिसमे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि ‘आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरवशाली है।
आज के दिन ही हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विजय पाई थी। दुर्गम पहाड़ियों पर जिन दुश्मनों का कब्जा हो गया था, उन्हें भी वापस भारत की सेना ने लिया था। जो हमारे देश में आतंकवाद फैलाने का करते हैं उन लोगों को सबक सिखाने का काम देश की सेना करती है। गौरतलब है कि कारगिल युद्ध को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन भारत की जांबाज सेना ने कारगिल को फतह कर वहां पर देश का झंडा बुलंद किया था। आज के दिन देशवासी कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए देश के जवानों को नमन कर रहे हैं। जगह जगह देश के वीर शहीद जवानों की गाथाएं सुनाई जा रही है और उनके बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में भोपाल के शौर्य स्मारक पर कारगिल के शहीद जवानों की याद में एक टैंक भी स्थापित किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव, GT vs CSK मुकाबला अब चेन्नई में, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- 2. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
- 3. UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
- 4. UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

