Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: कमल कौर भाभी हत्या मामले में तीन सिख युवक गिरफ्तार, हत्या की वजह भी आई सामने
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: नई दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सिख युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कमल कौर द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के विवाद के चलते उनकी हत्या की।

बुधवार देर शाम चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार की पिछली सीट से कमल कौर का शव बरामद हुआ था। लुधियाना की रहने वाली कमल कौर इंस्टाग्राम पर 'कमल कौर भाभी' के नाम से जानी जाती थीं। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि 9 जून को कमल ने अपनी मां को बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट की बात कहकर घर छोड़ा था। इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली।

जांच में पता चला कि कमल कौर के पिता का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती थीं। उनके भाई से भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। कमल अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव आकर परिवार वालों को अपशब्द कहती थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 9 जून को थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।" इसके बाद वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहीं।

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: पुलिस का मानना है कि हत्या उसी दौरान हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कमल के वीडियो से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur Crime: चाकूबाजो पर पुलिस का एक्शन, श्याम नगर में चाकूबाजी घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी का निकाला जुलूस, देखें VIDEO
- 2. Vishnudeo Sai Delhi Visit:सीएम विष्णुदेव साय आज से दो दिन दिल्ली दौरे पर, देर शाम होंगे रवाना
- 3. CG News : युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
- 4. Amarnath Yatra 2026: जुलाई में इस दिन से अमरनाथ यात्रा की होगी शुरुआत, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

