Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, सगे बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, सगे बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार...
X

UP News : देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि जिले के एक थाने में आकर एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाला उसका पति है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP News : बता दें कि घटना दो माह पूर्व हुई थी, जिसमें पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। पहले तो शर्मिंदगी के चलते बेटी ने इस मामले को दबाने व छिपाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बीता तो उसने आपबीती अपनी मां को बताई। जिसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह फौरन थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाने की कोशिश की थी ताकि वे पुलिस के पास ना जाएं।

UP News : उसने मामले को दबाने का प्रयास किया था। लेकिन पीड़ित किशोरी की मां ने बेटी को न्याय दिलाने की ठान ली और थाने तक पहुंच गई। जब इस संवेदनशील मामले की जानकारी एसपी को हुई तो वे स्वयं मामले की जांच करने घटनास्थल पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। जिससे रविवार को एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire