Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Kabul Blast:काबुल में धमाका, तालिबान सरकार के मंत्री हक्कानी समेत 12 की मौत

Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को काबुल में शरणार्थी मंत्रालय के परिसर में हुए विस्फोट में तालिबान

Kabul Blast:काबुल में धमाका, तालिबान सरकार के मंत्री हक्कानी समेत 12 की मौत
X

काबुल। Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को काबुल में शरणार्थी मंत्रालय के परिसर में हुए विस्फोट में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 3 बॉडीगार्ड्स समेत 12 लोगों की मौत हो गई।रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक समूह की मेज़बानी कर रहे थे।

Kabul Blast: राजधानी काबुल में मंत्रालय के परिसर में यह विस्फोट कैसे हुआ और किन लोगों ने अंजाम दिया इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक मिले इनपुट्स के आधार पर इसे एक आत्मघाती हमला माना जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Kabul Blast: हक्कानी नेटवर्क से जुड़े थे खलील रहमान

खलील रहमान हक्कानी, तालिबान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा और हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख व्यक्तियों में से थे, उन्हें अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी के बाद 7 सितंबर 2021 को शरणार्थियों के कार्यवाहक मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था।

Kabul Blast: धमाके में ISIS का हाथ होने का शक

शुरुआती रिपोर्टों से दावा किया जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एक टारगेटेड अटैक हो सकता है, हालांकि इस मामले में अभी तक किसी संगठन का हाथ सामने नहीं आया है।

Kabul Blast: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रांत (ISIS-K) ने अक्सर ऐसे हमले किए हैं, जिसका हाल के महीनों में तालिबान सरकार के साथ तनाव बढ़ गया है। घटना की पूरी जानकारी के लिए फिलहाल जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire