Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jyeshtha Ganga Dussehra: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का हुआ शुभारंभ, गंगाघाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jyeshtha Ganga Dussehra: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का हुआ शुभारंभ, गंगाघाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
X

Jyeshtha Ganga Dussehra: नई दिल्ली: गंगा दशहरा के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी शुक्रतालऔर गंगानगरी क्षेत्रों में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और गंगा महाआरती के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा गंगा तट भक्तिमय माहौल में डूब गया।


मेले का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर किया। इस दौरान मां गंगा का विधिवत पूजन कर श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और मेले के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की गई। गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।


सोमवार को होने वाले पवित्र स्नान को लेकर रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज जिलों से बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में दोहरी बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेले में साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खोया-पाया केंद्र और रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित क्षेत्रों में ही स्नान करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire