Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शूटआउट में बेल्जियम को हराया

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शूटआउट में बेल्जियम को हराया
X

Junior Hockey World Cup 2025: नई दिल्ली। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 4-3 के शूटआउट स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ और निर्णायक शूटआउट के जरिए भारत ने जीत दर्ज की। भारतीय टीम अब 7 दिसंबर को सात बार की चैंपियन जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

Junior Hockey World Cup 2025: मुकाबले की शुरुआत बेल्जियम ने शानदार तरीके से की। 13वें मिनट में गैस्पर्ड कॉर्नेज-मैसेंट के फील्ड गोल ने उन्हें बढ़त दिलाई और भारत को शुरुआती समय में ही दबाव में ला दिया। अगले क्वार्टर में बेल्जियम की मजबूत डिफेंस ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल करने से रोके रखा।

Junior Hockey World Cup 2025: तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की। गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने शानदार बचाव करते हुए भारत को मुकाबले में बनाए रखा। 45वें मिनट में रोहित ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-1 की बराबरी पर लाया। 48वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील किया और भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 59वें मिनट में बेल्जियम के नाथन रोगे ने गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया और मैच शूटआउट तक गया।

Junior Hockey World Cup 2025: निर्णायक शूटआउट में प्रिंसदीप सिंह के शानदार बचाव और शारदा नंद तिवारी के तीन गोलों ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंकित पाल ने निर्णायक गोल करके भारत को 4-3 से विजय दिलाई। भारतीय टीम की यह जीत उनकी मजबूत मेहनत और खेल भावना का प्रमाण है और अब टीम का सामना सेमीफाइनल में जर्मनी से होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire