Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा

Vpb
JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
X

JPSC: रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर परिणाम जांच सकते हैं। इस बार कुल 2203 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। यह रिजल्ट झारखंड हाईकोर्ट के 30 जून 2026 के आदेश के बाद जारी किया गया है।

अब होगी मुख्य परीक्षा

प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार अब मुख्य (मेंस) परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन की हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज आयोग के कार्यालय में 14 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

103 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंतिम चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

उम्मीदवार सबसे पहले jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद "Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025 PT Result" लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर खुली पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

आवेदन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

मेंस आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को विषय और भाषा का चयन करना होगा। साथ ही शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता और अन्य जरूरी प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। सरकारी कर्मचारियों को एनओसी भी जमा करनी होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire