Create your Account
हमीदिया के 300 आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी पर संकट, कंपनी ने दिए नोटिस, 31 दिसंबर को स्वतः समाप्त होगी सेवाएं...
MP News : भोपाल। हमीदिया अस्पताल में आउट सोर्स कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ का दी गई है। तीन सौ कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया जाएगा। इन्हें शनिवार से नोटिस देने की प्रक्रिया प्रांरभ हुई है। कंपनी का कहना है यह शासन का आदेश है। शनिवार और रविवार को सौ कर्मचारियों को नोटिस दिए जा चुके थे। जिस एजाइल कंपनी द्वारा इन कर्मचारियों को रखा गया था। उसी के द्वारा शासन के आदेश पर नोटिस दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार 31 दिसंबर तक यह कर्मचारी अस्पताल में काम कर पाएंगे। उसके बाद इनकी सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।
MP News : तीन सौ कर्मचारियों को सेवा से निकाला जाना है। दो सौ कर्मचारियों को इसी सप्ताह नोटिस दे दिए जाएंगे। कंपनी अधिकारी प्रत्येक कर्मचारी को अपने दफ्तर में बुला रहे हैं और उन्हें नोटिस दे रहे हैं। जो कर्मचारी वहां मौजूद नहीं हो रहा तो उसके मोबाइल पर यह नोटिस सेंड किया जा रहा है। कोरोना के समय रखे गये थे कर्मचारी जब कोरोना की दूसरी महामारी आई थी। तब बढ़ते ताबड़तोड़ मरीजों को समय पर उपचार देने के लिए गांधी मेडीकल कॉलेज ने आउट सोर्स पर करीब चार सौ कर्मचारी रखे थे।
MP News : इनमें बार्ड ब्याय, कम्प्युटर ऑपरेटर, लैब टैक्नीशियन, ओटी टैक्नीशियन, सफाई सेवक और जमादार रखे थे। डीन डॉ कविता एन सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है। हमने कंपनी को दिखा दिया है। कंपनी द्वारा ही कर्मचारियों को सेवा से निकालने का नोटिस दिया है। जो कर्मचारी अतिरिक्त हैं सिर्फ उन्हीं को निकाला जाना है।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026 Live: कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, इनकम टैक्स में बड़ी राहत, यहां देखें प्रमुख बजट घोषणाएं
- 2. CG News : नगरी में खेतों के बीच मिला तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- 3. Share Market: बिकवाली के दबाव से उबरा बाजार, सेकंड हाफ में रिकवरी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ़्टी
- 4. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

