Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ISRO में नौकरी का गोल्डन चांस, 48 पदों पर होगी भर्ती, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, आज से आवेदन शुरू

ISRO

ISRO में नौकरी का गोल्डन चांस, 48 पदों पर होगी भर्ती, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, आज से आवेदन शुरू
X

ISRO: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के तहत रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) समेत कुल 48 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, बीएससी, एमएससी या एमएससी टेक की डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम अंक और सीजीपीए भी तय किए गए हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अधिकतम 28 से 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का कॉल लेटर केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

आवेदन के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार शुल्क वापस किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार NRSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire