Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
J&K Encounter: माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मेजर समेत 4 सैनिक जख्मी, 1 शहीद
- VP B
- 27 Jul, 2024
सेना को कुमकाडी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सैनिकों ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया था।
J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) सटे माछिल सेक्टर में शनिवार को आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ में मेजर रैंक के अधिकारी समेत भारतीय सेना के 5 जवान घायल हो गए हैं। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के सपोर्ट से माछिल सेक्टर में एलओसी के पास बनी इंडियन आर्मी की पोस्ट को निशाना बनाया।
J&K Encounter: रक्षा अधिकारियों ने बताया कि माछिल मुठभेड़ में मेजर रैंक के अधिकारी समेत भारतीय सेना के 5 जवान घायल हो गए। सभी पांच जवानों को मौके से निकाल लिया गया है। घायलों में से एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक आतंकी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
J&K Encounter: रिपोर्ट के मुताबिक जवान मुच्छल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना को कुमकाडी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सैनिकों ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया था।
J&K Encounter: सेना के द्वारा और सैनिकों को भेजकर इन आतंकियों की तलाश की जा रही है। रक्षा सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में पाकिस्तानी बैट( बॉर्डर एक्शन टीम) टीम का हाथ है। हमले में शामिल बैट टीम में पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो सहित पाकिस्तान की नियमित सेना के सैनिक होने का संदेह है जो आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 2. Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का निधन, छत्तीसगढ़ से रह चुकी हैं राज्यसभा सदस्य
- 3. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
- 4. Jharkhand 10th Board Result: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 95.27% छात्र सफल, यहां करें अपना रिजल्ट चेक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

