Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

JK: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ब्लास्ट, एक की मौत, इलाके में हड़कंप

Vpb
JK: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ब्लास्ट, एक की मौत, इलाके में हड़कंप
X

JK: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के फॉरवर्ड एरिया में आशा पोस्ट के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुराना शेल फटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट एक पुराने शेल के फटने से हुआ। बताया जा रहा है कि यह शेल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस इलाके में गिरा था और आज अचानक फट गया। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच में जुटी सेना और पुलिस

घटना के बाद पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल मौके पर जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह और अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर क्यों हुआ था?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान व पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन दिन तक संघर्ष चला, जिसे 10 मई को पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire