Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा के हत्या की जताई आशंका, गिरफ्तार कर सुरक्षा देने की मांग

वे सभी लूटपाट कर एक-एक, डेढ़-डेढ़ करोड़ रूपयों तक की अवैध कमाई कर आंखों में धूल झौंक रहे हैं।

जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा के हत्या की जताई आशंका, गिरफ्तार कर सुरक्षा देने की मांग
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को सुरक्षा देने की मांग की है। आज मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि विगत दिनों उजागर हुए आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा कांड में जिस तरह की तस्वीर सामने आ रही है, उससे प्रतीत होता है कि सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह बात मैंने पहली भी कही है, क्योंकि जब भी वह सामने आयेगा, कई लोगों के चेहरे बेनकाब हो जायेंगे। इसलिए सरकार को सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी कर उसे सुरक्षा देना चाहिए और भ्रष्टाचार के सच को सामने लाना चाहिए, सारे राज प्रदेश की जनता के सामने लाना चाहिए।

MP News : क्योंकि सौरभ शर्मा का वकील भी सौरभ शर्मा के एनकाउंटर की आशंका जता चुके हैं। पटवारी ने कहा कि भाजपा राज में दिखने लगा है कि भ्रष्टाचारी चेहरा कैसा होता है, जनता के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि मप्र की सरकार कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन की चल रही है। सौरभ शर्मा मामले को लेकर पटवारी ने कहा कि भाजपा में लूट के पैसों की लड़ाई होती है, महाकाल में जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, महाकाल में जिन लोगों को पद दिये जा रहे हैं, जिन लोगों को प्रशासक बना रखा है, वे सभी लूटपाट कर एक-एक, डेढ़-डेढ़ करोड़ रूपयों तक की अवैध कमाई कर आंखों में धूल झौंक रहे हैं।

MP News : मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन में भाजपा का भ्रष्टाचार भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ रहा है। पहले इन्होंने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार किया, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई लोगों पर उंगलियां उठी थी और अब फिर से भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। ये प्रसाद में, दर्शन में लोगों को लाईन में आगे बढ़ाने में। लोगों को भोलेनाथ के आनलाईन दर्शन कराने के लिए पैसे की डिमांड होती है, यह कैसे भोलेनाथ के भक्त हैं, यह आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा महाकाल मंदिर में किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire