Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jharkhand Crime : इलेक्ट्रॉनिक दुकान से मोबाइल पार करने वाले तीन आरोपी नेपाल से गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

चक्रधरपुर में दुकान का शटर उठाकर 52 मोबाइल चोरी करने का मामला, पुलिस ने बिहार के तीन आरोपियों को नेपाल से पकड़ा; बाकी फोन की तलाश जारी

Jharkhand Crime : इलेक्ट्रॉनिक दुकान से मोबाइल पार करने वाले तीन आरोपी नेपाल से गिरफ्तार, 21 फोन बरामद
X

Jharkhand Crime : चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। चक्रधरपुर स्थित रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स का शटर उठाकर 52 मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने बिहार के तीन आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 21 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

शटर उठाकर उड़ाए थे 52 मोबाइल

जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर की रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसे और 52 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

नेपाल तक पहुंची पुलिस की जांच

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब बाकी मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

कई राज्यों में सक्रिय होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों पर ऐसे गिरोह से जुड़े होने का आरोप है, जो दुकानों के शटर काटकर या उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। यह गिरोह हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में सक्रिय रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire