Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jharkhand bandh ABVP: रांची में बवाल...JCB पर सवार होकर पहुंंचे प्रदर्शनकारी, छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ बीजेपी का झारखंड बंद आज

Jharkhand bandh ABVP: रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी है। कल सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ने आज झारखंड बंद बुलाया है।

Jharkhand bandh ABVP: रांची में बवाल...JCB पर सवार होकर पहुंंचे प्रदर्शनकारी, छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ बीजेपी का झारखंड बंद आज
X

Jharkhand bandh ABVP: रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी है। कल सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ने आज झारखंड बंद बुलाया है।

रांची के हरमू चौक में कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, कुछ समर्थक जेसीबी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। चाईबासा में दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है। बाकी जिलों में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने आंदोलन के समर्थन में विधानसभा मार्च करने की घोषणा की है।

लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा छात्र घायल

सोमवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंच गए थे। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश में। छात्र नहीं हटे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। इससे 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए।


देर शाम प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा गेट के पास केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बर्थडे मनाया। फिर छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच केक बांटे। कुछ छात्र शाम में ही लौट आए। कुछ वहीं डटे रहे। रात में एक बार फिर माहौल बिगड़ा और पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया।


इस दौरान लड़कियों को भी पीटा गया। वहीं, रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। एक पुलिसकर्मी अंजनी यादव धुर्वा स्थित निजी अस्पताल आईसीयू में भर्ती है। वहीं, देर रात 12 पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire