Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Jharkhand News: रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी को उड़ाने की कोशिश
Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित रांगा घुट्टु गांव के पास ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली

साहिबगंज (झारखंड)। Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित रांगा घुट्टु गांव के पास ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर देर रात लगभग 12 बजे उपद्रवियों ने विस्फोटक का इस्तेमाल कर एक बड़ा धमाका किया।
Jharkhand News: इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया है और ट्रैक के अवशेष लगभग 40 मीटर दूर गिर गए हैं। घटना पोल संख्या 40/1 के निकट हुई, जिसके चलते रात के समय आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों ने भी इस धमाके की तेज आवाज सुनी। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Jharkhand News: जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर स्थित पोल संख्या 42/02 पर कोयला लोडेड रेलगाड़ी खड़ी थी, जो ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


