Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jharkhand: झारखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया रूप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई बड़े निर्देश

Vpb
Jharkhand: झारखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया रूप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई बड़े निर्देश
X

Jharkhand: रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर, आधुनिक और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड को केवल खनन राज्य नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल का केंद्र बनाना है। इसके लिए सभी योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

15 दिन में सक्रिय होंगे दो बड़े संस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह शुरू किया जाए। साथ ही कोचिंग संस्थानों की निगरानी के लिए कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को भी जल्द सक्रिय करने के निर्देश दिए।

छात्रों को मिलेगा ज्यादा लाभ
बैठक में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा ऋण मिले, ताकि पैसों की कमी के कारण किसी की पढ़ाई न रुके। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी समय पर देने के निर्देश दिए।

तकनीकी शिक्षा और नई तकनीक पर फोकस

मुख्यमंत्री ने BIT सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केंद्र बनाने की मंजूरी दी गई। सरकारी तकनीकी संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स और अन्य आधुनिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई और रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire