Top
Begin typing your search above and press enter to search.

झारखंड विधानसभा चुनाव: हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, जानें कब लेंगे शपथ

झारखंड विधानसभा चुनाव: हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, जानें कब लेंगे शपथ
X
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन रविवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

राज भवन से समय मिलने पर संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले, सीएम आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक भी होगी, जिसमें नई सरकार के स्वरूप और आकार पर चर्चा की जाएगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire