Create your Account
Jharkhand Assembly Election 2024: मतगणना कल, एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर
Jharkhand Assembly Election 2024: रांची: झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे कल, 23 नवंबर को घोषित होंगे। यह चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में कुल 67.74% मतदान हुआ। महिलाओं ने इस बार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, खासतौर पर संताल परगना क्षेत्र में, जहां अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा।
Jharkhand Assembly Election 2024: मतगणना सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। 8:30 बजे से EVM के मतों की गिनती होगी, और पहले राउंड का परिणाम सुबह 9:30 बजे तक आने की संभावना है। सबसे पहले तोरपा विधानसभा सीट का परिणाम घोषित होगा, क्योंकि यहां सबसे कम 13 राउंड में गिनती पूरी होगी। धनवार, पोड़ेयाहाट, नाला, सिमरिया और बोकारो के नतीजे सबसे अंत में आएंगे, जहां 24 राउंड में गिनती होगी।
Jharkhand Assembly Election 2024: एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में सत्ता परिवर्तन की संभावना है। IANS-मैट्रिज, पीपुल प्लस, और चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत का अनुमान दिया है। वहीं, लोक पोल और एक्सिस माय इंडिया ने इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के करीब बताया है। आज के परिणाम से तय होगा कि झारखंड की बागडोर किसके हाथ में होगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 2. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 3. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
- 4. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

