Breaking News
Create your Account
ज्वेलरी लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश, यूपी के 7 लुटेरे गिरफ्तार, लाखों रूपए के जेवर बरामद...
- Rohit banchhor
- 05 May, 2025
उत्तर प्रदेश के सात शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 400 ग्राम सोना, 20 किलोग्राम चांदी, 1.20 लाख रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया।
MP Crime : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सिंघाना में 3 मई 2025 को जगन्नाथ ज्वेलर्स की दुकान पर हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। उत्तर प्रदेश के सात शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 400 ग्राम सोना, 20 किलोग्राम चांदी, 1.20 लाख रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया।
MP Crime : बता दें कि 3 मई 2025 को शाम 7 से 8 बजे के बीच उत्तर प्रदेश के लुटेरों ने सिंघाना चौकी क्षेत्र में जगन्नाथ ज्वेलर्स को निशाना बनाया। लुटेरों ने पहले दुकान में प्रवेश कर शटर अंदर से बंद कर लिया। दुकान में मौजूद मुनीम शाह जी माने को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई, जिसने पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग प्रदान किए।
MP Crime : लूट के बाद लुटेरों के भागने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर पुलिस को सूचित किया। सिंघाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू की। कुछ लुटेरे खेतों से होते हुए जंगल की ओर भागे, जहां पुलिस ने पीछा कर एक बैग बरामद किया, जिसमें आभूषण थे। इस दौरान आरोपी राहुल निषाद को मौके पर पकड़ लिया गया। अन्य लुटेरे बोलेरो वाहन से देवास की ओर भागे, लेकिन सिंघाना पुलिस ने देवास पुलिस के सहयोग से उन्हें बोलेरो सहित धर दबोचा।
MP Crime : 4 मई 2025 की देर शाम तक पुलिस ने सातों लुटेरों कल्याण निषाद, दीपक दिवाकर, शिवराम उर्फ पिंटा यादव, आसिफ अब्बासी, सर्वेश निषाद, वीरभान निषाद, और राहुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 400 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी, 1.20 लाख रुपये नकद, और लूट में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद हुआ। धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सहयोग से मामले को तेजी से सुलझाया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान
- 4. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

