Top
Begin typing your search above and press enter to search.

JD Vance: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा समाप्त, पहलगाम हमले पर जताई संवेदना, सिटी पैलेस का दौरा रद्द

JD Vance: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा समाप्त, पहलगाम हमले पर जताई संवेदना, सिटी पैलेस का दौरा रद्द
X

JD Vance: नई दिल्ली: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा के बाद गुरुवार सुबह वाशिंगटन लौट गए। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उन्होंने विशेष विमान से उड़ान भरी। सोमवार रात दिल्ली से जयपुर पहुंचे वेंस का पहलगाम आतंकी हमले के कारण जयपुर में सिटी पैलेस का कार्यक्रम रद्द हो गया था।

JD Vance: इस यात्रा के दौरान वेंस ने जयपुर में आमेर किला देखा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत-अमेरिका संबंधों पर भाषण दिया। बुधवार को उन्होंने आगरा में ताजमहल का दौरा किया। दिल्ली में वेंस परिवार ने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। यह दौरा दोनों देशों के राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

JD Vance: पहलगाम हमले की खबर के बाद वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए भारत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire