Breaking News
Create your Account
Jaspreet Bumrah IND vs ENG: बुमराह का एक और कारनामा, SENA कंट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जसप्रीत, वसीम अकरम से निकले आगे
Jaspreet Bumrah IND vs ENG: नई दिल्ली/लीड्स: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमटी, जबकि इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए। इंग्लैंड अभी भारत से 262 रन पीछे है। बुमराह ने इस दौरान तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें जैक क्रावले, बेन डकेट और जो रूट शामिल हैं। ओली पोप (100*) और हैरी ब्रूक (0*) क्रीज पर मौजूद हैं।

बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को शुरुआती झटका दिया, जब उन्होंने क्रावले को सस्ते में पवेलियन भेजा। हालांकि, रवींद्र जडेजा द्वारा डकेट का कैच छोड़े जाने का फायदा उठाते हुए डकेट और पोप ने 122 रनों की साझेदारी की। फिर भी, बुमराह ने डकेट और रूट को आउट कर भारत को वापसी दिलाई। उनकी गेंदबाजी का जलवा पूरे मैदान पर छाया रहा।

इस मैच में बुमराह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बुमराह के अब 147 विकेट हो गए हैं, जिसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम (146 विकेट) को पछाड़ दिया। इस सूची में अनिल कुंबले (141) और ईशांत शर्मा (130) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Related Posts
More News:
- 1. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
- 2. CSK: सीएसके को बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. UP Accident : कानपुर में आंधी-तूफान का कहर : ऑटो पर गिरा बरगद, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

