Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jasmine Sandlas : कॉन्सर्ट में लड़कियों से बदसलूकी देख ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन ने रोका शो, बोलीं- सेफ्टी नहीं तो परफॉर्मेंस नहीं

Jasmine Sandlas : कॉन्सर्ट में लड़कियों से बदसलूकी देख ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन ने रोका शो, बोलीं- सेफ्टी नहीं तो परफॉर्मेंस नहीं
X

नई दिल्ली दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज के साथ-साथ अपने सख्त और जिम्मेदार रुख से भी लोगों का दिल जीत लिया। परफॉर्मेंस के बीच उनकी नजर भीड़ में कुछ लोगों की हरकतों पर पड़ी, जहां लड़कियों के साथ बदसलूकी की जा रही थी। यह देखते ही उन्होंने बिना देर किए शो रोक दिया और साफ शब्दों में कहा कि जब तक महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह गाना नहीं गाएंगी।

उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर किया जाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जैस्मीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 7 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही जैस्मीन ने मंच से यह ऐलान किया, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

‘धुरंधर’ फिल्म के टाइटल ट्रैक और ‘शरारत’ जैसे लोकप्रिय गीतों से पहचान बनाने वाली जैस्मीन सैंडलस पहले ही अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस घटना ने उनके व्यक्तित्व के एक और मजबूत पक्ष को सामने ला दिया। शो के दौरान फैंस को सरप्राइज देने के लिए अभिनेत्री आएशा खान भी मंच पर पहुंचीं और जैस्मीन के साथ ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्म किया, जिससे माहौल और भी जोश से भर गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire