Create your Account
Jashpur Crime : पुत्र को मुंबई जाने से रोकना महंगा पड़ा पिता को, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 14 Jul, 2024
Jashpur Crime : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुररोग में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी।
Jashpur Crime : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुररोग में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
Jashpur Crime : बता दें कि मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज आने पर जाकर देखा, तो उसके बड़े पिता ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था। वहीं उसका पुत्र संजय के हाथ में फावड़ा रखा हुआ था। वह नशे में चूर था और अपने पिता को मारना स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुम्बई जाने के लिए जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुम्बई जाने से मना कर दिया।
Jashpur Crime : उन्होंने उसे गांव में ही खेती- किसानी करने का नसीहत दी और कहा कि खेती- किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने को कहते हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और संजय ने गुस्से में आकर आव देखा ना ताव और फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसके पिता ठाकुर राम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
- 3. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
- 4. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

