Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी कार्यक्रम की धूम, सीएम यादव हुए शामिल, कन्हैया को झुलाया झूला

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कारागृह में भगवान का जन्म होता है।

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी कार्यक्रम की धूम, सीएम यादव हुए शामिल, कन्हैया को झुलाया झूला
X
भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। बंदियों की तरफ से जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां जोरो पर की गई थी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सेंट्रल जेल पहुचकर कार्यक्रम में शिरकत की।इस मौके पर सीएम ने कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई दी।सेंट्रल जेल में भगवान कृष्ण के जन्म का नाट्य रूपांतरण हुआ कैदियों ने सुधारगृह में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कारागृह में भगवान का जन्म होता है।अंधेरी रात में दीपक का महत्व जो होता है वो भगवान कृष्ण के जन्म से समझते हैं 5000 साल पहले ये सब हुआ जेल से निकलकर कोई या किसी का बच्चा अपनी पहचान बनाई ये विरोधाभासी हो सकती है।सीएम ने सभी को मंगल कामना और बधाई दी।उन्होनें कहा कि शुभकामना और मंगल कामना में अंतर है।हम सब को ऐसे अवसर पर मंगल कामना देनी चाहिए।बधाई किसी के जन्मदिन या अन्य अवसर पर दिया जाता है सीएम ने जेल में कई कार्यों का लोकार्पण भी किया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire