Create your Account
Janjgir Poisonous Gas Accident: जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मुआवजा घोषित, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा, मुख्यमंत्री ने कहा - हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर
- VP B
- 05 Jul, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
Janjgir Poisonous Gas Accident: रायपुर: जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।
Janjgir Poisonous Gas Accident: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
Janjgir Poisonous Gas Accident: गौरतलब है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था।
जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को दिया 168 रनों का लक्ष्य, सुदर्शन और सुंदर की शानदार फिफ्टी
- 3. IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
- 4. CSK IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स को फिर बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर चोट के चलते बाहर, प्लेऑफ रेस में बढ़ी टेंशन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

