Begin typing your search above and press enter to search.
जांजगीर-चाम्पा: केएसके महानदी पॉवर प्लांट एक बार फिर विवादों में, भूविस्थापित व्यक्ति की मौत के बाद पिछले 2 साल से प्लांट प्रबंधन का चक्कर काट रही सीमा
जांजगीर-चाम्पा: केएसके महानदी पॉवर प्लांट एक बार फिर विवादों में, भूविस्थापित व्यक्ति की मौत के बाद पिछले 2 साल से प्लांट प्रबंधन का चक्कर काट रही सीमा

सौरभ थवाईत/ जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर-चाम्पा के तरौद में स्थित केएसके महानदी पॉवर प्लांट, एक बार फिर विवादों में है. भूविस्थापित व्यक्ति की मौत के बाद पिछले 2 साल से प्लांट प्रबंधन का चक्कर काट रही सीमा निर्मलकर और अन्य महिलाएं, नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर के लिए गई थी, लेकिन वहां मौजूद अफसर ने महिला को धक्का मार दिया. इसकी वजह से महिला बेहोश होकर गिर गई. महिला को अकलतरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. इस घटना से प्लांट प्रबंधन की मनमानी एक बार फिर उजागर हो गई है.
दरअसल, सीमा निर्मकलर और अनिता भैना, ज्वाइन लेटर लेने प्लांट गई थी. सोमवार को भी महिलाओं को निराश लौटना पड़ा था. मंगलवार को प्लांट के अधिकारी पर महिला को धक्का लेने का आरोप लगा है. धक्का देने से महिला की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


