Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jammu and Kashmir: राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया, और आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया। माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी और तंगधार सेक्टर में एक आतंकवादी ढेर किया गया। इस जानकारी की पुष्टि चिनार कोर ने की है।

Jammu and Kashmir: राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया, और आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह
X
जम्मू-कश्मीर। Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं, कुपवाड़ा के ही तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया।



Jammu and Kashmir:
बता दें कि 28-29 अगस्त की मध्य रात्रि को तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान माछिल सेक्टर में भी एक ऑपरेशन चलाया गया। 57 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सैनिकों ने इलाके में दो से तीन आतंकवादियों को देखा था। इसके अलावा, राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीसरी मुठभेड़ शुरू हुई। यहां तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह था।



राजौरी जिले में मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, सुरक्षा बलों ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांवों में तलाश अभियान शुरू किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान करीब पौने 12 बजे आतंकवादियों का पता चला। उन्होंने बताया कि इसके बाद खेरी मोहरा क्षेत्र के निकट आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

Jammu and Kashmir: ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने सोमवार रात को राजौरी जिले के मीरा-नगरोटा गांव में एक घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा था और हवा में गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire