Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jammu and Kashmir: पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला; उरी गए उपराज्यपाल सिन्हा

Vpb
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला; उरी गए उपराज्यपाल सिन्हा
X

Jammu and Kashmir: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे। गुरुवार रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्होंने दौरा किया। उमर अब्दुल्ला ने जीएमसी जम्मू में सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उसी रात भारी गोलाबारी के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी सेक्टर का दौरा कर स्थिति का आकलन किया।

Jammu and Kashmir: गुरुवार रात 8 बजे पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान के इन हमलों को भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। आठ मिसाइलें और कई ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए गए। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Jammu and Kashmir: रात में जम्मू शहर धमाकों से गूंज उठा। बिजली बंद होने से शहर अंधेरे में डूब गया। बाजारों में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर लौटे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरता दिखाई दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन सेना और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire