Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर सरकार का शपथ समारोह आज, थोड़ी देर में CM उमर अब्दुल्ला सहित 8 मंत्री लेंगे पद की शपथ, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद
Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 16 अक्टूबर को श्रीनगर में होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा 8 अन्य मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
राहुल-प्रियंका समेत इंडिया गुट के नेता होंगे शामिल
इस मौके पर विपक्ष के प्रमुख नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में मौजूद रहेंगे। इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य नेता भी श्रीनगर पहुंचेंगे।
Jammu and Kashmir CM Oath: केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला CM
यह शपथ ग्रहण समारोह इसलिए खास है क्योंकि उमर अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 के हटने और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के बाद यह उनका दूसरा कार्यकाल है। उमर अब्दुल्ला पहले भी 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर 2018 से राष्ट्रपति शासन के अधीन था, जब बीजेपी ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। उस वक्त महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री थीं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, 9 गिरफ्तार
- 2. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 3. CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- 4. Iran-US Ceasefire Talks: कल ठीक दस बजे ब्लॉक कर देंगे होर्मुज: ट्रंप, बोले- उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, क्या फिर मचेगी तबाही
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

