Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड उस्मान ढेर,अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड उस्मान ढेर,अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
X

Jammu-Kashmir: कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया। एनकाउंटर बिलावर इलाके में हुआ। यहां आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आईजीपी जम्मू ने भी उस्मान के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

बता दें कि पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने बिलावर इलाके में ही आतंकियों के 3 ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। मौके से कई चीजें बरामद की गईं थीं। आज से पहले 7 जनवरी और 13 जनवरी को भी बिलावर इलाके के ही कहोग और नजोत जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी।

18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire