Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राजस्थान में 3 निजी औद्योगिक पार्क बनेंगे: दौसा, बालोतरा और धौलपुर में 552 एकड़ जमीन आवंटित होगी

15 सितंबर को हुई ई-नीलामी

राजस्थान में 3 निजी औद्योगिक पार्क बनेंगे: दौसा, बालोतरा और धौलपुर में 552 एकड़ जमीन आवंटित होगी
X

जयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेश में तीन निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दौसा, बालोतरा और धौलपुर जिलों में करीब 552 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। यह आवंटन राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत होगा। सरकार का उद्देश्य निजी निवेश को बढ़ावा देना और औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है।

14 उद्यमियों ने लगाई बोली

इन भूखंडों के आवंटन के लिए 15 सितंबर को ई-नीलामी हुई। इससे पहले 27 अगस्त से 8 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। दौसा के राजाहेड़ा, गूढ़ा आशिकपुरा और नूरपुर के भूखंडों के लिए 7 उद्यमियों ने बोली लगाई। बालोतरा के वेदरलाई में 5 और धौलपुर के बिजौली में 2 उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

पार्क में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

भूमि आवंटन के बाद निजी विकासकर्ताओं को औद्योगिक पार्क में जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित करनी होंगी। इनमें सड़क, जलापूर्ति, बिजली, जल निकासी, वर्षा जल संचयन और स्ट्रीट लाइट शामिल हैं। इसके साथ साझा उपयोगिता केंद्र और प्लग-एंड-प्ले कार्यालय भी तैयार किए जाएंगे।

निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

सरकार के अनुसार निजी औद्योगिक पार्कों के विकसित होने से प्रदेश में नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। संबंधित जिलों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की भी उम्मीद है। कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर निर्धारित शर्तों के तहत हरित प्रोत्साहन का लाभ भी दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire